जिन्दगी सच में एक सफर है |इस सफर में अनेक उतार चढ़ाव भरे रास्ते हैं |कुछ लोग इन रास्तों को कठिनाइयों का नाम देते हैं और कुछ लोग इन्हीं में जीवन का आंनद मानते हैं |मैं शायद दूसरी श्रेणी की महिला हूँ जिसे सीधे रास्ते कभी पसंद नहीं रहे क्योंकि मुझे लगता है कि सीधे रास्ते किसी और के बनाये रास्ते होते हैं और जो किसी और का बनाया मार्ग है उस पर चलकर कोई क्या खोजेगा ?
नया खोजने के लिए मार्ग भी नया ही होना चाहिए
jindgi safar hai lekin safar katm kab hogaa.
ReplyDelete