Saturday, September 16, 2017

छत पर पतंग आ गिरी है !कुछ अजनबी बच्चे उस पतंग के पीछे दौड़ते हुए गली तक आ गये हैं ! निगाहें पतंग के साथ साथ आसमान की ओर उठी हैं !और एक घर के दरवाजे पर आकर दौड़ थमी है ! क्योंकि पतंग उसी घर की छत पर जाकर गुम हो गयी है ! कैसे जाएँ छत तक ! सीढियाँ सामने हैं लेकिन गृह स्वामिनी दरवाजे पर ही बैठी हैं ! एक छोटा बच्चा कहता है ! आंटी हमारी पतंग आपकी छत पर चली गयी ! आंटी मौन है ! बच्चा फिर पूछता है !ले आयें क्या ? और आंटी शरारती बच्चे की तरह गर्दन हिला देती हैं ना की मुद्रा में ! लेकिन बच्चों की दृष्टि ताड़ गयी है प्रेम की निश्छलता को ! वो गये नहीं हैं खड़े हैं ! सबकी नजर छत पर है और आंटी की नजर बच्चों पर ! और जैसे ही एक सांवले से बच्चे से आंटी की नजर टकराई दोनों ही मुस्कुरा पड़े !और मानों संकेत हो गया मित्रता का !
बच्चा आगे बढ़ कर पूछता है ! ले लें आंटी !आपके किस काम की ! मानों जाते जाते याद दिलाता है कि आप अब बच्ची नहीं रहीं ........
आंटी मुस्कुराते हुए छत की ओर इशारा कर देती हैं ! मानों इतनी सी चंचलता ही पर्याप्त है और साथ ही धन्यवाद भी ! बचपन से बचपन को मिलाने के लिए !
जब आप प्रेम पूर्ण होते हैं ,सहज होते हैं तो समस्त अस्तित्व प्रेम पूर्ण और सहज होता है ! आपको किसी से कहना न पड़ेगा कि हम प्रेम पूर्ण हैं आपकी दृष्टि जिस तरफ उठेगी आप देखेंगे कि उस ही दिशा से प्रेम का सूर्य आपको प्रकाशित करने को तत्पर है ! प्रेम को शब्दों की आवश्यकता नहीं है ! शब्द निरर्थक हैं ! कभी आप ठीक से कह न पाए ,कभी हम ठीक से समझ न पायें ! हम कुछ और सुनना चाहते थे आपने कुछ और कह दिया ! हो गयी गड़बड़ !
लेकिन मौन वही कहता है जो आप कहना चाहते हैं और लोग वही समझते हैं जो वो समझना चाहते थे !
वैसे होता तो शब्दों में भी यही है ! आप अपने भाव में कहें लोग अपने भाव में समझेंगे !!!!!!! मौन में फिर भी कुछ संभावना बचती है कि अर्थ का अनर्थ न हो !
चेहरे की मुस्कान सामने वाले को प्रेरित करती है कि आप जो कहेंगे सकारात्मक ही होगा इसलिए एक प्रेमपूर्ण दृष्टि के उठने भर से बहुत सी जटिलताएं कम हो जाती है !

Friday, September 15, 2017

आइए, आज व्हाट्सएप्प के इमोजी की सहायता से दुनिया की सबसे वैज्ञानिक, सबसे प्रतिष्ठित, सबसे अधिक उपयोगी और निस्संदेह सर्वश्रेष्ठ भाषा *संस्कृत* देवभाषा सीखते हैं..
😀 - हसति -हंसता \ती ,है।
😬 - निन्दति--निंदा करता /करती है।
😭 - रोदिति --रोता/रोती है।
😇 - भ्रमति--घूमता /ती है।
🤔 - चिन्तयति --चिंतन करता/ती है।
😡 - कुप्यति --नाराज होता /ती है।
😴 - स्वपिति --सोता /ती है।
😩 - क्षमां याचते / जृम्भते ---क्षमा मांगता /ती है। जम्हाई लेता/ ती है।
😳 - विस्मयो भवति / निर्निमेषं पश्यति --विस्मित होता/ती है। एकटक, अपलक देखता/ती है।
😌 - ध्यायति --ध्यान करता/ती है।।
👁 - पश्यति --देखता/ती है।
🗣 - वदति --बोलता, कहता /ती है।
- लिखति --लिखता है।
🙏� - प्रणमति --प्रणाम करता है।
👉 - निर्दिशति --निर्देश देता है।
🙌 - आशिषति --आशीर्वाद देताहै।
👃 - जिघ्रति --सूँघता है। 🚶🏻- गच्छति --जाता है।
🏃🏻- धावति --दौड़ता है।। 💃🏻 - नृत्यति --नाचता है।
विमानम् --विमान।।🎁 उपायनम् --उपहार।
🚘 यानम्--वाहन, सवारी।
💺 आसन्दः / आसनम् --आसन ।
नौका--नाव।।🗻 पर्वत:।🚊 रेलयानम् ।
🚌 लोकयानम् --बस।।🚲 द्विचक्रिका --साएकल।
🇮🇳 ध्वज:--झंडा ,पताका।।।🐰 शशक:--खरगोश।।
🐯 व्याघ्रः--बाघ।। 🐵 वानर:--बंदर।।
🐴 अश्व:।🐑 ।मेष:--भेंड़।।🐘 गज:--हाथी।
🐢 कच्छप:--कछुआ। 🐜 पिपीलिका--चींटी।
🐠 मत्स्य:--मछली।।🐄 धेनु:--गाय।
🐃 महिषी-- भैंस। 🐐 अजा--- बकरी।
🐓 कुक्कुट:--म
🐕 श्वा / कुक्कुरः / सारमेयः (श्वा श्वानौ श्वानः) ।
🐁 मूषक:।🐊 मकर:--। 🐪 उष्ट्रः।
🌸 पुष्पम् ।🍃 पर्णे (द्वि.व)। 🌳 वृक्ष:।
🌞 सूर्य:। 🌛 चन्द्र:। तारक: / नक्षत्रम् ।
छत्रम् । 👦 बालक:। 👧 बालिका । 👂 कर्ण:।
👀 नेत्रे (द्वि.व)। 👃नासिका । 👅 जिह्वा । 👄 औष्ठौ (द्वि.व) ।
👋 चपेटिका । 💪 बाहुः । 🙏 नमस्कारः।
👟 पादत्राणम् (पादरक्षक:) ।।👔 युतकम् -
💼 स्यूत:।।👖 ऊरुकम् ।
👓 उपनेत्रम् ।।💎 वज्रम् (रत्नम् ) ।
💿 सान्द्रमुद्रिका ।।🔔 घण्टा ।
🔓 ताल:।।🔑 कुञ्चिका ।
घटी।।💡 विद्युद्दीप:।।🔦 करदीप:।
🔋 विद्युत्कोष:।।🔪 छूरिका ।
अङ्कनी । 📖 पुस्तकम् ।
🏀 कन्दुकम् । 🍷 चषक:। 🍴 चमसौ (द्वि.व)।
📷 चित्रग्राहकम् । 💻 सड़्गणकम् ।
📱जड़्गमदूरवाणी । स्थिरदूरवाणी ।
📢 ध्वनिवर्धकम् । समयसूचकम् ।
हस्तघटी । 🚿 जलसेचकम् ।
🚪द्वारम् । 🔫 भुशुण्डिका ।(बु?) ।
🔩आणिः । 🔨ताडकम् ।
💊 गुलिका/औषधम् । 💰 धनम् ।
पत्रम् । 📬 पत्रपेटिका ।
📃 कर्गजम्/कागदम् । 📊 सूचिपत्रम् ।
📅 दिनदर्शिका । कर्त्तरी ।
📚 पुस्तकाणि । 🎨 वर्णाः ।
🔭 दूरदर्शकम् । 🔬 सूक्ष्मदर्शकम् ।
📰 पत्रिका । 🎼🎶 सड़्गीतम् ।
🏆 पारितोषकम् । पादकन्दुकम् ।
चायम् । 🍵पनीयम्/सूपः ।
🍪 रोटिका ।🍧 पयोहिमः ।
🍯 मधु । 🍎 सेवफलम् ।
🍉कलिड़्ग फलम् । 🍊नारड़्ग फलम् ।
🍋 आम्र फलम् । 🍇 द्राक्षाफलाणि ।
🍌कदली फलम् । 🍅 रक्तफलम् ।
🌋 ज्वालामुखी । 🐭 मूषकः । 🐴 अश्वः । 🐺 गर्दभः ।
🐷 वराहः