Sunday, August 14, 2016

हमारा राष्ट्रीय धर्म ,हमारा राष्ट्रीय ध्वज .


हमारे देश में अनेक धर्म संस्कृतियाँ विद्यमान हैं ,और सबके अपने अपने पर्व त्यौहार हैं तो फिर क्या ये सरकारी कार्यक्रम है ? जिसे सभी सरकारी कर्मचारीगण मनाते हैं..और बाकी लोगो की मर्जी हम मनाएं अथवा ना मनाये..किसी को क्या लेना ..
आज यही सोच देश के कई हिस्सों में पनप रही है और स्वार्थ की खाद पानी पाकर
फल फूल भी रही है ..........
तो सभी देश वासी एक बार अपने राष्ट्रीय ध्वज को कुछ देर ध्यान से देंखे..क्या कहना चाहता है ये अपने प्रिय देशवासियों से ?अब कहेंगे इसमें क्या खास है बचपन से पढ़ाया गया है कि तिरंगे के तीन रंग हमें वीरता ,शांति और समृद्धि का संदेश देते हैं ..............हाँ ये सच है कि भारत का ध्वज बहुत विराट विचारों का मूर्त रूप है ..
लेकिन जरा रुकें क्या कभी आपने सोचा कि केसरिया रंग सबसे ऊपर क्यों है ?
ये सवाल इसलिए भी जरूरी है कि आज हमने रंगों को भी धर्मों के नाम पर आरक्षित कर लिया है | और हो सकता है कल कोई सिरफिरा सडक पर उतर कर ये मांग कर बैठे कि मुझे तिरंगे में सबसे ऊपर अपने धर्म का रंग चाहिए | क्योंकि ये भारत नहीं हिंदुस्तान है और यहाँ अब सब सम्भव है ................
केसरिया रंग ऊपर है तो समझ लें कि भारत के संविधान ने हमारे वीरों को हमारी सेना को हमारे रक्षकों को सबसे ऊपर माना है और उनका सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का राष्ट्रीय धर्म है और इसके लिए किसी धर्म की आड़ नहीं मिल सकती .
आप चाहें कि कुरान अथवा गीता हाथ में लेकर हमारी सेना का रास्ता रोक लें तो
इसकी अनुमति किसी को भी नहीं है ....
यदि आप तिरंगे की पहली पट्टी को अपना राष्ट्रीय धर्म बना लें तो दूसरी पट्टी जो कि एकदम श्वेत है वो अपना उद्देश्य स्वयं प्राप्त कर लेगी ............
अर्थात हम सब अपने अपने धर्मो को शांतिपूर्वक निभा सकेंगे ..और जिस देश के नागरिक शांतिपूर्वक अपने धर्म का पालन करते हैं वहां समृद्धि स्वत: ही विद्ध्यमान
रहती है .लेकिन ध्यान रहे समृद्धि के लिए राष्ट्रीय ध्वज की बीच की पट्टी का सफेद रहना बहुत आवश्यक है जिसके लिए हमें हर पल सजग रहना होगा .क्योंकि सफेद रंग का रख रखाव बहुत कठिन होता है | एक हल्का सा धब्बा भी दूर से दिखाई देता है | सो सफेदी की चमक बनी रहे इसके लिए हर पल जाग्रत रहना है | हम सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अपना रंग चमकाने के चक्कर में राष्ट्रिय ध्वज की सफेद पट्टी पर कोई छींटा न गिर जाए .क्योंकि पहला छींटा ही सफेद पट्टी को पहला दाग देगा ..और दाग हर जगह अच्छे नहीं होते ..........
तो आओ अपने तिरंगे के संदेश को आत्मसात करते हुए मनाएं अपना .
"स्वतंत्रता दिवस ,,
जय हिन्द जय भारत
Like
Comment

No comments:

Post a Comment